पीड़िताओं का रेट फिक्स किया है ममता ने, दुष्कर्म पीड़िता के वकील का आरोप

Kolkata Rape Murder Case: सीएनई डेस्क। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की बर्बर घटना के बाद से…

दुष्कर्म पीड़िताओं का रेट फिक्स कर रखा है ममता बनर्जी ने, खरीदती है गवाह, पीड़िता के वकील का आरोप
















Kolkata Rape Murder Case: सीएनई डेस्क। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की बर्बर घटना के बाद से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार (Mamta Banerjee) लगातार घिरती जा रही है। कभी उनकी सरकार को कोई मंत्री आरोप लगाने वालों की अंगुली काटने की धमकी देता है तो कभी वैचारिक विरोध करने वालों को घर से उठा लिया जाता है। अबकी बार पीड़ित परिवार के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने उन पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी है।

वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल सरकार पर मामले में गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल राज्य में सीएम की भूमिका बहुत निंदनीय है। जहां भी दुष्कर्म की घटना होती है तो सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) तुरंत पीड़ित परिवार से संपर्क करना चाहती हैं, उन्हें पैसे देना चाहती हैं और कहना चाहती हैं कि सब कुछ खत्म हो गया है। दुर्भाग्य से उन्होंने पीड़िताओं के लिए रेट कार्ड तय कर दिया है।

भट्टाचार्य ने कहा है कि सीएम ममता (Mamta Banerjee) गवाहों को खरीदने का प्रयास करती है। इस मामले में भी यही किया गया था। पीड़ित लड़की के माता-पिता ने दृढ़ता से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें सीएम द्वारा खेले गए खेल का हिस्सा बनना पसंद नहीं था।

पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल

उन्होंने कोलकाता पुलिस पर कहा कि दुर्भाग्य से यहां की पुलिस की भूमिका कतई संतोषप्रद नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस हालातों को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही तो पुलिस आयुक्त को प्रेस बुलाने का क्या मतलब बनता है।

उंगली तोड़ने की करनी होगी व्यवस्था… ममता के मंत्री के विवादित बोल

पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा ​पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणियां कर रहे लोगों पर बड़ी ही बेहूदा टिप्पणी दी है। उन्होंने एक अत्यंत विवादित बयान में कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं, उनकी उंगलियों को तोड़ने का इंतजाम करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *