79 लोगों का सत्यापन, 22 पर कार्रवाई
नैनीताल। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर पुलिस टीमें घर-घर, गली-गली जाकर किराएदारों, मजदूरों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर रही हैं।

11 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक क्राइम नैनीताल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में मल्लीताल, भीमताल, बेतालघाट, मुक्तेश्वर व खन्स्यू थानों की पांच टीमों ने तल्लीताल क्षेत्र में जू रोड, सीमेंट हाउस, बिरला रोड, रैम्जे रोड, स्टैनले कंपाउंड, मेबिला कंपाउंड, माल रोड, तल्लीताल मेन बाजार, पिछली बाजार, हल्द्वानी रोड, कैंट एरिया, फॉरेस्ट कंपाउंड, राजभवन नियर पुलिस लाइन, फासी गधेरा, कृष्णापुर, गुफा महादेव रोडवेज हरी नगर और बूचड़खाना तल्लीताल आदि क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान चलाया।

इस दौरान 79 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर 22 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 5750 रुपये का संयोजन शुल्क वसूल किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने दुकानों, होटलों और घरों में जाकर बाहरी व्यक्तियों की जानकारी जुटाई। साथ ही मकान मालिकों, व्यवसायियों और आम नागरिकों से अपील की गई कि वे सत्यापन में पुलिस का सहयोग करें, ताकि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
🛡️ ऑपरेशन रोमियो अभियान भी जारी
- नैनीताल शहर में तल्लीताल क्षेत्र — सुबह 6 बजे से
- हल्द्वानी शहर में — सुबह 7 बजे से
- टीपी नगर, मंडी क्षेत्र, हीरानगर, केंसर हॉस्पिटल तिराहा, मंगल पड़ाव

