HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : छावनी परिषद में मृतक आश्रित पदों पर शीघ्र करें नियुक्ति

रानीखेत : छावनी परिषद में मृतक आश्रित पदों पर शीघ्र करें नियुक्ति

ADVERTISEMENTS

कांग्रेसजनों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर रानीखेत

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। मृतक आश्रितों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सोमवार को यहां कांग्रेसजनों ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि छावनी परिषद, रानीखेत में कार्यरत दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों के लिए मंत्रालय द्वारा स्वीकृत 10 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसमें केवल 2 पदों पर ही नियुक्ति हो पाई है। इसके साथी उन्होंने कहा कि उपरोक्त संदर्भ में यह उल्लेखनीय है कि मृतक कर्मचारियों के कई आश्रित विगत वर्षों से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और समय के साथ उनकी आयु भी बढ़ती जा रही है।

यदि समय रहते नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो कई योग्य अभ्यर्थी अधिकतम आयु सीमा पार कर जाएंगे। जिससे उन्हें इस अधिकार से वंचित होना पड़ सकता है। अतः रानीखेत कांग्रेस कमेटी छावनी परिषद अनुरोध करती है कि इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। जिससे मृतक कर्मचारियों के परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मिल सके तथा मंत्रालय के निर्देशों का समुचित अनुपालन सुनिश्चित हो सके।

ज्ञापन देने में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, कुलदीप कुमार, निवर्तमान व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया, दीप उपाध्याय, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, नीरज वाल्मीकि, मोनू विलक्लीनसन, कशिश राजौरिया, व्याकुल आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments