HomeBreaking Newsउत्तरायणी मेला 2026: शोभा यात्रा के चलते हल्द्वानी में बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन

उत्तरायणी मेला 2026: शोभा यात्रा के चलते हल्द्वानी में बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन

ADVERTISEMENTS

14 जनवरी को सुबह 10 बजे से लागू

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

CNE REPORTER, हल्द्वानी : उत्तरायणी मेला शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने सुबह 10 बजे से शोभा यात्रा की समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान रोडवेज, केमू, सिडकुल, वोल्वो बसों से लेकर छोटे वाहनों तक के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और तय डायवर्जन का पालन करें।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उत्तरायणी मेला शोभा यात्रा का रूट

शोभा यात्रा उत्थान मंच, हीरानगर से प्रारंभ होकर निम्न मार्गों से गुजरेगी—

उत्थान मंच हीरानगर → जेल रोड → जेल रोड तिराहा → अर्बन बैंक तिराहा → कालाढूंगी तिराहा → रोडवेज चौराहा → तिकोनिया चौराहा → वर्कशॉप लाइन → रोडवेज पूर्वी गेट → भारद्वाज होटल तिराहा → ताज चौराहा → मीरा मार्ग → सिंधी चौराहा → कालाढूंगी तिराहा → जेल रोड तिराहा → वापस उत्थान मंच, हीरानगर

महत्वपूर्ण सूचना

  • जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी तिराहा तक शोभा यात्रा मुख्य मार्ग की दाहिनी (विपरीत) लेन से चलेगी।
  • कालाढूंगी तिराहा से तिकोनिया चौराहा तक बाईं लेन का प्रयोग होगा।
  • आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन (गैस, दूध, तेल आदि) भी बायपास मार्ग से ही आवागमन करेंगे।

रोडवेज व केमू बसों के लिए डायवर्जन

  • रामपुर रोड, बरेली रोड व कालाढूंगी रोड से आने वाली बसों को शोभा यात्रा के दौरान टीपी नगर, होंडा शोरूम व लालडांठ तिराहा पर रोका जाएगा।
  • पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज/केमू बसें नारीमन तिराहा → तिकोनिया → नैनीताल बैंक → रोडवेज स्टेशन मार्ग से चलेंगी।
  • भीड़ अधिक होने की स्थिति में बसों को गौलापार रोड होते हुए तीनपानी तिराहा से सिंधी चौराहा भेजा जाएगा।
  • रोडवेज स्टेशन से रामपुर/बरेली जाने वाली बसें पूर्वी गेट → ताज चौराहा → गोलापुल मार्ग से जाएंगी।
  • पर्वतीय क्षेत्र व कालाढूंगी रोड जाने वाली बसें वर्कशॉप लाइन → तिकोनिया होकर संचालित होंगी।

सिडकुल बसों के लिए विशेष व्यवस्था

  • रुद्रपुर से मुखानी जाने वाली बसें पंचायतघर तिराहा → आरटीओ रोड से जाएंगी।
  • तिकोनिया/काठगोदाम जाने वाली सिडकुल बसें तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड → नारीमन तिराहा मार्ग अपनाएंगी।
  • बरेली रोड व चोरगलिया रोड से आने वाली बसों के लिए भी वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।
  • शहर की ओर पंचायतघर, तीनपानी, लालडॉट व हाईडिल तिराहा से सिडकुल बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

वोल्वो बसों का डायवर्जन

  • रामपुर व बरेली रोड से आने वाली वोल्वो बसें गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा → तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड से आएंगी।
  • काठगोदाम से बाहर जाने वाली वोल्वो बसें गौलापार रोड से संचालित होंगी।

छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान

  • जेल रोड, कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड, बरेली रोड और पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को विभिन्न चरणों में मुखानी, गौलापार, आरटीओ रोड, पंचक्की, ऊंचापुल व लालडॉट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • शोभा यात्रा के दौरान बाजार क्षेत्र, सिंधी चौराहा, रोडवेज चौराहा, तिकोनिया व गोला पुल की ओर पूरी तरह प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • टैम्पू व ई-रिक्शा को बालिका इंटर कॉलेज के सामने बाईं ओर से संचालित किया जाएगा।

प्रशासन की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और धैर्य बनाए रखें, ताकि उत्तरायणी मेला शोभा यात्रा शांतिपूर्ण व सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments