HomeBreaking Newsबड़े आतंकी हमले की साजिश, समुद्री तट से घातक हथियारों से लदी...

बड़े आतंकी हमले की साजिश, समुद्री तट से घातक हथियारों से लदी नाव बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

आतंकवादियों ने एक बार फिर 13 साल पूर्व हुई मुंबई हमले की साजिश को दोहराने का प्रयास किया है। यहां महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक नाव से AK-47, राइफलें व कुछ कारतूस व अन्य विस्फोटक बरामद हुए हैं। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ज्ञात रहे कि आज से 13 साल पहले 26 नवंबर 2008 को मुंबई में लश्कर के 10 आतंकी इसी तरह समुद्री रास्ते से भारत में दाखिल हुए थे। समुद्र तट पर नाव छोड़ने के बाद मुंबई में आतंकियों ने खून की होली खेली थी। दो होटलों, रेलवे स्टेशन और एक अस्पताल में आतंकियों ने जमकर कहर ढ़ाया था। कुछ इसी तरह की साजिश भी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर फिर देखने को मिली है। यहां समुद्र में दो संदिग्ध नाव मिली है। नाव में में AK-47, राइफलें और कुछ कारतूस मिले हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर गई है। रायगढ़ जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

रायगढ़ के एसपी अशोक धुधे ने हरिहरेश्वर तट पर मिली नाव में घातक हथियारों की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह नाव ऑस्ट्रेलियन है। हालांकि इस विषय में समाचार लिखे जाने तक मीडिया को अधिक जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। फिलहाल मौके पर ATS जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments