HomeNationalभाजपा का चुनावी सॉन्ग- मैं मोदी का परिवार हूं, 3:13 मिनट के...

भाजपा का चुनावी सॉन्ग- मैं मोदी का परिवार हूं, 3:13 मिनट के गाने में 12 भाषाएं, किसानों-महिलाओं-युवाओं का जिक्र

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | भाजपा ने शनिवार (16 मार्च) को अपने चुनावी कैंपेन ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। ये वीडियो PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस पर लिखा- मेरा भारत, मेरा परिवार।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

वीडियो में देश के हर कोने के लोगों की झलक दिखाई गई है। महिलाओं से लेकर किसानों-मजदूरों तक और छात्रों से लेकर युवाओं के लिए लागू की गईं योजनाओं का इस वीडियो में जिक्र किया गया है।

देशभर में पीएम की सभाओं, उनके दौरों की झलकियां इस वीडियो में हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के समय मंदिर निर्माण में शामिल मजदूरों पर फूल बरसाने का फुटेज भी इसमें शामिल किया गया है।

3 मिनट 13 सेकेंड का यह गाना अधिकतर हिंदी भाषा में है। हालांकि, इस सॉन्ग की लाइन ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ को हिंदी के अलावा गुजराती, पंजाबी, उड़िया, तमिल समेत 11 अन्य भाषाओं में भी गाया गया है।

6 मार्च को लॉन्च किया गया था मोदी का परिवार कैंपेन

पार्टी ने 10 दिन पहले (6 मार्च) ये कैंपेन लॉन्च किया था। दरअसल, पटना में 3 मार्च को महागठबंधन की रैली में लालू यादव ने कहा था कि PM परिवारवाद पर हमला करते हैं, लेकिन उनका अपना परिवार नहीं है। इसी के जवाब में भाजपा ने X पर पोस्ट किया- हर किसी से अपनापन, हर किसी से सरोकार… तभी तो 140 करोड़ देशवासी हैं, PM मोदी का परिवार। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने X प्रोफाइल पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखना शुरू कर दिया। 4 मार्च को भाजपा ने लालू यादव के बयान पर जवाब देते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार और राजशाही मानसिकता के गर्त में डूबे लोग समझ लें कि देश का जन-जन मोदी का परिवार है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments