HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/बागेश्वर: स्थापना दिवस के साथ महिला कांग्रेस ने छेड़ा सदस्यता अभियान

अल्मोड़ा/बागेश्वर: स्थापना दिवस के साथ महिला कांग्रेस ने छेड़ा सदस्यता अभियान

ADVERTISEMENTS

✍️ पूरे प्रदेश में 10 लाख महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: महिला कांग्रेस ने स्थापना दिवस मनाने के साथ ही आज से सदस्यता अभियान का श्रीगणेश कर दिया है। महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के 40वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में महिला कांग्रेस की नई वेबसाइट की शुरुआज भी की गई है। स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस का पहली बार सदस्यता अभियान चल रहा है। खास बात ये है कि यह सदस्यता अभियान पूरी तरह आनलाइन चलेगा। इसी क्रम में आज अल्मोड़ा व बागेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अल्मोड़ा: यहां महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमें उन्होंने बताया कि भारतीय महिला कांग्रेस अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। इसके साथ ही सदस्यता अभियान छेड़ रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 में भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिला कांग्रेस की स्थापना की थी, ताकि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित हो सके और महिलाओं को अपनी आवाज उठाने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि पूरे उत्तराखंड प्रदेश में 10 महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह सदस्यता आनलाइन दी जाएगी और कोई भी महिला सौ रुपये का सदस्यता शुल्क आनलाइन जमा कर सदस्य बन सकती हैं तथा सदस्यता प्रमाण पत्र भी आनलाइन ही ​दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कांग्रेस की नई वेबसाइट में महिलाओं को अपनी बात रखने का एक मंच भी मिलेगा। साथ ही संगठन की गतिविधियां व योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी।
गांव—गांव में नये सदस्य बनाने का निर्णय

बागेश्वर: जिला महिला कांग्रेस ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान सदस्यता अभियान का भी शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि अब गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सरकारों की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसलिए अब महिलाओं को सिर्फ कांग्रेस पर भरोसा रह गया है। महिलाएं पार्टी से लगातार जुड़ रही हैं। नगर पालिका तथा पंचायत चुनाव को कांग्रेस फतह करेगी। इसमें महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपा धपोला ने की। इस मौके पर गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, प्रीति आर्या, मीना देवी, राजेंद्र परिहार, ललित गोस्वामी, संजय चन्याल, भीम कुमार, कमलेश गड़िया तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments