HomeUttarakhandAlmoraAlmora: महेंद्र जिलाध्यक्ष और हरीश चुने गए जिला मंत्री

Almora: महेंद्र जिलाध्यक्ष और हरीश चुने गए जिला मंत्री

ADVERTISEMENTS

— उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का अधिवेशन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी अस्तित्व में आ गई है। विधिवत चुनाव के बाद महेंद्र सिंह गुसाई जिला अध्यक्ष व हरीश जोशी जिलामंत्री चुने गए हैं।

उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिला इकाई अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधिवेशन सीएमओ कार्यालय सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ​मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरसी पंत, विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी योगेश पुरोहित व अन्य मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। अधिवेशन में विभिन्न संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके बाद कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया। यह चुनाव कर्मचारी नेता पुष्कर सिंह भैसोड़ा, पीएस बोरा, गजेंद्र सिंह बिष्ट की देखरेख में हुआ। जिला कार्यकारिणी के लिए चुनाव में महेंद्र सिंह गुसाई अध्यक्ष, रोहित जोशी उपाध्यक्ष, हरीश जोशी जिलामंत्री, दीपक पांडे कोषाध्यक्ष, मोहित कनवाल संगठन मंत्री, नवीन भट्ट संप्रेक्षक, पीएस बोरा संरक्षक, राजेंद्र लटवाल प्रचार मंत्री चुने गए। इनके अलावा अभि जोशी, राकेश भट्ट व प्रिया मल्ल कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। चुनाव उपरांत नये पदाधिकारियों को चुनाव कमेटी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments