HomeAccidentमहाराष्ट्र में बड़ा हादसा- गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की...

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा- गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत,3 घायल

ADVERTISEMENTS

Samruddhi Express Highway Accident | महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर एनडीआरएफ की दो टीमें सर्च अभियान चला रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात महाराष्ट्र के ठाणे में शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर सरलांबे में बन रहे पुल से एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि लोग 3 घायल हो गए। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

शाहपुर पुलिस के मुताबिक, समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है। पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गर्डर मशीन गिर गई। पुलिस और फायर बिग्रेड मिलकर बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया जा रहा है। मौके पर SP और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। SP के मुताबिक समृद्धि हाईवे पर लॉन्चर गिरने से मजदूर और अन्य लोग चपेट में आ गए। तीन घायलों को शाहपुर तालुका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनडीआरएफ के मुताबिक, ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल के स्लैब पर क्रेन गिरने के बाद एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर काम कर रही हैं। अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं और 3 घायल हुए हैं। ढहे ढांचे के अंदर अन्य छह लोगों के फंसे होने की आशंका है।

पुल निर्माण में इस्तेमाल होती है गर्डर लॉन्चिंग मशीन

ये मशीन एक विशेष प्रयोजन वाली मोबाइल गैन्ट्री क्रेन है, जिसका उपयोग पुल निर्माण में किया जाता है। इसका उपयोग राजमार्ग और हाई-स्पीड रेल पुल निर्माण परियोजनाओं में प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर्स स्थापित करने के लिए किया जाता है। समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा किया जा रहा है।

पहले चरण का पीएम ने किया था उद्घाटन

समृद्धि एक्सप्रेसवे का नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग रखा गया है। ये मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है। यह नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे समेत 10 जिलों से होकर गुजरता है। नागपुर को शिरडी से जोड़ने वाले पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2022 में किया था। यह 520 किमी की दूरी तय करता है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मई में कहा था कि तीसरा और आखिरी चरण इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।

PM का पुणे दौरा आज, मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी

यह हादसा PM मोदी के महाराष्ट्र दौरे से चंद घंटों पहले हुआ है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (1 अगस्त) को सुबह 11 बजे महाराष्ट्र के पुणे पहुंचेंगे। सबसे पहले पीएम दगड़ूशेठ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद, वो एसपी कॉलेज मैदान में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे नई मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का इनोग्रेशन और शिलान्यास भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर… Click Now

प्रेमिका दिल्ली से हल्द्वानी पहुंची अपने पूर्व प्रेमी के घर, जमकर हुई मारपीट

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments