HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : महाराज ने दी नए प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को बधाई

देहरादून : महाराज ने दी नए प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को बधाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने हरिद्वार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर अपनी शुभकामनाएं दी है।

चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भाजपा हाईकमान द्वारा प्रदेश संगठन की कमान हरिद्वार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को सौंपे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ-साथ इसके लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। महाराज ने कहा कि मदन कौशिक भारतीय जनता पार्टी के बहुत वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं और वह पार्टी में अनेक दायित्व संभालने के अलावा प्रदेश की भाजपा सरकारों में कई बार मंत्री भी रह चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मदन कौशिक के प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments