HomeUttarakhandAlmoraबाबा की देव डोली लेकर निकले माहरा, कहा "अद्भुत आनंद की अनुभूति...

बाबा की देव डोली लेकर निकले माहरा, कहा “अद्भुत आनंद की अनुभूति कर रहा हूं”

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत/अल्मोड़ा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व रानीखेत के पूर्व विधायक करन माहरा आज बाबा केदारनाथ की देव डोली लेकर पद यात्रा पर निकले। शुक्रवार को वह कपाट खुलने पर मंदिर में दर्शन करेंगें।

माहरा ने यात्रा के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि, “बाबा केदारनाथ जी की देव डोली लेकर पद यात्रा करते हुए आनंद की अनुभूति कर रहा हूं। मेरे बाबा केदारनाथ के पावन धाम की सकारात्मक ऊर्जा मुझे निरंतर चलते रहने के लिए प्रेरित कर रही है। बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना करूंगा। भगवान केदारनाथ जी की डोली लेकर, दर्शन के लिए जा रहा हूँ, कल मंदिर के कपाट खुलने के समय मंदिर में उपस्थित रहूँगा, बाबा केदारनाथ जी से प्रार्थना है कि हमारे देश में खूब तरक्की हो, समस्त देश-प्रदेशवासी स्वस्थ रहे, सबके घरों में खुशहाली आए, सभी की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो।”

उल्लेखनीय है कि इस मौके पर माहरा के साथ पूर्व विधायक मनोज रावत सहित तमाम गणमान्य लोग संपूर्ण गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की पदयात्रा के दौरान मौजूद रहे। यात्रा मार्ग में माहरा बाबा केदार की जय और बम—बम भोले के नारे लगाते भी दिखे। यहां यह बता दें कि ‘विरासत की खोज’ यात्रा के तहत माहरा इन दिनों गढ़वाल परिक्षेत्र के भ्रमण पर निकले हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा था तथा व्यवस्थाओं पर कुछ सवाल उठाये थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments