HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora : कोरोना से महंत योगी सुंदरनाथ का निधन, तीन...

Big Breaking Almora : कोरोना से महंत योगी सुंदरनाथ का निधन, तीन अन्य कोरोना पॉजिटिवों की भी मौत, शादी में आई महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोना महामारी की चपेट में आने के बाद अल्मोड़ा निवासी डोलीडाना के पूर्व महंत व उत्तरांचल एकेडमी विद्यालय के संचालक योगी संदरनाथ की मौत हल्द्वानी में हो गई है। वह यहां डोलीडाना मंदिर के पूर्व महंत तथा वर्तमान में महाराष्ट्र के एक अखाड़े के मठाधीश थे। स्कूल प्रबंधन ने उनकी कोरोना से मौत की पुष्टि की है। बेस में भर्ती तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है, वहीं आज जिला अस्पताल में आई एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

Big Breaking : संपूर्ण नैनीताल जनपद में लगा पूर्ण curfew, हल्द्वानी, लालकुआं, बेतालघाट सब बंद ! डीएम ने जारी किया आदेश

गत दिनों महंत योगी सुंदरनाथ कुम्भ स्नान को गये थे। इसके बाद दोबारा वह हरिद्वार में महामंडलेश्वर के कोरोना से निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने भी गये थे। अल्मोड़ा में स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें बेस अस्पताल भर्ती किया गया था, जहां से वह ​तबियत ज्यादा बिगड़ने पर सुशीला तिवारी हल्द्वानी भर्ती कर दिये गये थे। उनकी दो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। दस दिन बाद अस्पताल में ही उनका निधन हो गया।

उत्तराखंड : कोरोना ने पिछले 24 घंटे में 122 की ले ली जान, 5 हजार 654 नए संक्रमित

ज्ञात रहे कि योगी सुंदरनाथ यहां दुगालखोला स्थित उत्तरांचल एकेडमी के संचालक थे तथा नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय कूर्मांचल एकेडमी की स्थापना में भी उनका बड़ा योगदान रहा है। सामाजिक व राजनैतिक गतिविधियों में भी उनकी भागीदारी रहती थी। इधर अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भी कोरोना से तीन मौतें हुई हैं। नोडल अफसर कोविड डॉ. अजय आर्य व डॉ. एचसी गड़कोटी ने इसकी पुष्टि की है।

Big News : खामोश हो गया पूरे देश को जगाने वाला पत्रकार, मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदान का निधन

इसमें एक नगर की पांडे खोला की 56 साल की महिला है, दूसरा रानीखेत का युवक है और तीसरा मृतक जैती का एक 33 वर्षीय युवक है। इधर आज जिला अस्पताल के इमरजैंसी में आई एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि हल्द्वानी से एक महिला जो प्रोफसर हैं यहां शैल में एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने आई थी। आकसीजन लेवल कम होने पर उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और सुबह 7.30 बजे जिला अस्पताल उन्हें लाया गया, जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिली। अब उनको बेस रेफर कर दिया गया है। इसके बाद अस्पताल परिसर को सेनेटाइज कर दिया गया है।

Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना का कहर जारी, आज मिले 155 नए केस, 54 लोकल के, 24 घंटे में 06 की मौत

हर जगह पुलिस ही गलत नही होती ! वायरल हुआ युवक की मौत से पहले का वीडियो, देखिये गांव वालों ने किस बेरहमी से पीटा…

Big Breaking Almora : कोरोना से महंत योगी सुंदरनाथ का निधन, तीन अन्य कोरोना पॉजिटिवों की भी मौत, शादी में आई महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस को मजाक समझने वाले या हल्के में लेने वालों के लिए यह ख़बर एक बड़ी सीख है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments