HomeCovid-19Big Breaking : ​हरिद्वार कुम्भ में शामिल हुए महामंडलेश्वर की कोरोना से...

Big Breaking : ​हरिद्वार कुम्भ में शामिल हुए महामंडलेश्वर की कोरोना से मौत, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर
हरिद्वार कुम्भ में चित्रकूट से शामिल हुए सुप्रसिद्ध संत महामंडलेश्वर का कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद निधन हो गया है। वह 65 साल के थे तथा एक निजि अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। हरिद्वार कुम्भ में आये कोरोना से मरने वालों में पहली बार किसी संत की मौत हुई है। महामंडलेश्वर चित्रकूट के रहने वाले थे और हरिद्वार कुंभ में आए थे। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 12 अप्रैल को सांस में तकलीफ और बुखार की शिकायत के चलते महामंडलेश्वर को देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महामंडलेश्वर की मौत से बैरागी संतों की छावनी में हड़कंप मच गया है। बता दें कि यह संत चित्रकूट से हरिद्वार कुम्भ में आये थे तथा कोरोना संक्रमित हो गये। कैलाश अस्पताल में उन्होंने आखरी सांस ली। इसकी पुष्टि अस्पताल के चिकित्सकों ने की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments