HomeUttarakhandAlmoraAlmora: लोक संस्कृति से जुड़ी शानदार प्रस्तुतियों ने बिखेरी छटा

Almora: लोक संस्कृति से जुड़ी शानदार प्रस्तुतियों ने बिखेरी छटा

ADVERTISEMENTS

— GIC Danya में धूमधाम से मना स्व. इंद्रमणि बड़ोनी का जन्मोत्सव

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दन्या में उत्तराखंड के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्व. इंद्रमणि बडोनी का जन्मोत्सव आज ‘लोक संस्कृति दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने लोक संस्कृति से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और प्रेरक नाटक प्रस्तुत हुआ। इस मौके पर कुमाऊंनी व्यंजन भी परोसे गए। जिससे विद्यालय में धूमधाम रही।
लोक संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम

सर्वप्रथम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद गोपाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य खान उमैर असगर ने स्व. इंद्रमणि बड़ौनी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। जिससे कार्यक्रम लोक संस्कृति से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में कुमाऊंनी व गढ़वाली गीत, झोड़ा, छपेली, लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इसके अलावा नन्हे कलाकारों ने पेड़ों से चिपककर पेड़ों को बचाने वाली गौरा देवी पर आधारित नाटक का सुंदर मंचन किया, जिसके जरिये पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया।
लोक संस्कृति बचाने पर जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोविंद गोपाल ने अपने संबोधन में लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मनोज पंत ने कुमाऊंनी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन के एस मेहता ने किया। अंग्रेजी के शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट ने इंद्रमणि बडोनी के जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला एवं उनका स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उत्तराखंड का राज्यगीत गाया एवं गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ की प्रसिद्ध कविता “जैता एक दिन तो आलो उ दिन यो दूनी में” गाकर बच्चों को उत्तराखंड पृथक राज्य आंदोलन से अवगत कराया। अंत में सुंदर प्रस्तुति व अभिनय करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
लजीज व्यंजनों का लिया स्वाद

इस उपलक्ष्य में विद्यालय में विविध विशुद्ध कुमाऊंनी व्यंजन बने। कार्यक्रम समापन के बाद विद्यालय में अतिथियों, छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने विशेष कुमाऊंनी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में केएस मेहता, बहादुर सिंह रावत, शंकर प्रसाद टम्टा, सरोजिनी धपोला, प्रकाश डौर्बी, किशोर सिंह मनराल, ललित जोशी, निर्मल कुमार मिश्र, शिल्पी पांडेय, दीप्ति पांडेय, उषा रानी, केएस धामी, राजदीप भारती आदि कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments