HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : प्राचार्य ने छात्र—छात्राओं को किया योग के प्रति जागरुक

रानीखेत : प्राचार्य ने छात्र—छात्राओं को किया योग के प्रति जागरुक

ADVERTISEMENTS

📌 योग प्रशिक्षक पायल बिष्ट ने सिखाए आसन—प्राणायाम

✒️ आओ हम सब योग करें अभियान

रानीखेत। ‘आओ हम सब योग करें अभियान’ के तहत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा डॉक्टर नवीन भट्ट के संरक्षण में नियमित रूप से नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रानीखेत महाविद्यालयमं में नियतिम योगाभ्यास कराया जा रहा है।

छात्र—छात्राओं को किया योग के प्रति जागरुक
छात्र—छात्राओं को किया योग के प्रति जागरुक

उल्लेखनीय है कि योग प्रशिक्षक पायल बिष्ट (M.A Yogic Science) आज योग शिविर के 7 वें दिन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में विभिन्न आसन तथा प्राणायाम कराये तथा इनके लाभ व सावधानियां के बारे में बताया।

वर्तमान समय में योग महत्वपूर्ण : प्राचार्य

योग शिविर में विद्यार्थी बढ़—चढ़कर भाग ले रहे हैं तथा महाविद्यालय के प्राचार्य ने वर्तमान समय में योग की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए छात्र-छात्राओं को योग की प्रति जागरूक किया। साथ ही महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी भी कार्यक्रम की प्रशंसा कर रहे हैं व बता रहे हैं। योग की प्रति ऐसी जागरूकता अभियान की अति आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments