HomeUttarakhandAlmora30 मई को अल्मोड़ा पहुंच रही मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा, भव्य...

30 मई को अल्मोड़ा पहुंच रही मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा, भव्य स्वागत की तैयारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला 23 वीं डोली रथ यात्रा 30 मई को अल्मोड़ा पहुंच रही है। यात्रा का यहां पलटन बाजार स्थिति सिद्ध नौला में भव्य स्वागत किया जायेगा।

नंदादेवी मंदिर परिसर में हुई तैयारी बैठक में वक्ताओं ने बताया कि यह यात्रा 11 मई, 2022 को हर की पोड़ी हरिद्वार से प्रारम्भ हुई। 30 दिवसीय संपूर्ण उत्तराखंड देव दर्शन कार्यक्रम का समापन 9 जून गंगा दशहरा के अवसर पर होगा। उन्होंने बताया कि यह डोली यात्रा उत्तराखंड में 23 वीं बार पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की नेतृत्व में 30 मई को पूर्व के वर्षों की भांति अल्मोड़ा पहुंच रही है।

बैठक में तय हुआ है कि डोली का स्वागत पलटन बाजार सिद्ध नौला पर पूरे रिती—रिवाज के साथ किया जायेगा। उसके उपरांत यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए मां नंदा देवी मंदिर तक जाएगी, जिसमें ढ़ोल—नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा। वहां पर यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को भोज कराया जाएगा। इसके बाद यात्रा घोड़ा खाल मंदिर को होते हुए हल्द्वानी को रवाना होगी। उन्होंने आम जनता से अधिकाधिक संख्या में 30 मई को दोपहर 12 बजे यात्रा के स्वागत में सिद्ध नौला पहुंचने की अपील की है।

बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, सचिन कुमार टम्टा, प्रकाश रावत, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, सुशील शाह, डॉ. जेसी दुर्गापाल, गंगा जोशी, भानु प्रकाश जोशी, पूरन रौतेला, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन सचिन कुमार टम्टा व अध्यक्ष मनोज सनवाल द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments