HomeBreaking Newsमहंगाई का झटका - रसोई गैस हुई महंगी, कमर्शियल सिलेंडर के भी...

महंगाई का झटका – रसोई गैस हुई महंगी, कमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली| होली से पहले आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। मार्च के पहले दिन यानी आज बुधवार से घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। 14.2 किग्रा वाला घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं।

वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है। दिल्ली में 19 किग्रा वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपए का मिलेगा, जबकि घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया। इसका पिछला दाम 1053 रुपये प्रति सिलेंडर था। बढ़े हुए दाम आज एक मार्च से ही लागू होंगे। घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 महीने बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले 6 जुलाई को 2022 को दाम बढ़ाए गए थे।

उत्तराखंड (हादसा) : देर रात बारातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 10 घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments