HomeUttar Pradeshप्रेमी ने की दुल्हन की हत्या, फिर खुद भी गोली मारकर जान...

प्रेमी ने की दुल्हन की हत्या, फिर खुद भी गोली मारकर जान दी

ADVERTISEMENTS

UP News | दुःखद खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सामने आई है, यहां शादी के 4 दिन बाद चौथी पर ससुराल से मायके आई दुल्हन की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। प्रेमिका की शादी होने से वह नाराज चल रहा था। मंगलवार सुबह दुल्हन ज्योति वर्मा घर के बाहर जा रही थी। तभी युवक उदयराज पहुंचा। लड़की को रोक लिया, जब तक वह कुछ समझ पाती उसने तमंचा निकाला और गोली मार दी।

फिर 500 मीटर दूर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना कोहडौर थाना क्षेत्र की है। गोली लगने से खून से लथपथ युवती वहीं गिर गई। चीख सुनकर घरवाले पहुंचे और उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले गए। वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

पिपरी खालसा के रहने वाले उदयराज वर्मा (24) का ज्योति वर्मा से 2 साल से अफेयर चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले राजी नहीं हुए। 4 दिन पहले ज्योति की शादी कर दी गई। सोमवार देर शाम ज्योति चौथी पर अपने मायके आई थी। उदयराज को इसका पता चल गया। मंगलवार सुबह वह ज्योति के घर के बाहर घात लगाकर बैठ गया।

जैसे ही ज्योति घर से बाहर निकली, उसे गोली मार दी। लड़की की चीख सुनकर घरवाले आए, लेकिन तब तक वह भाग गया। ज्योति 12वीं पास थी, जबकि उदयराज इस बार कक्षा 12वीं में था। उसने पेपर छोड़ दिए थे। ज्योति के एक भाई दीपक वर्मा और एक बहन नंदनी वर्मा हैं।

प्रेमी ने किया सुसाइड

जहां ज्योति की हत्या की गई, उससे 500 मीटर दूर नहर के पास जाकर उदयराज ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उसका शव नहर में मिला। शव के पास मोबाइल फोन और 315 बोर तमंचा भी मिला। ग्रामीणों ने बताया- गोली की आवाज सुनकर हम लोग भागते हुए मौके पर गए। देखा उदयराज ने खुद को गोली मार ली है। उदयराज, ज्योति के ननिहाल का बताया जा रहा है। ज्योति का ननिहाल पड़ोस के गांव में था। वहीं के युवक उदयराज से उसका करीब 7 साल से अफेयर चल रहा था। परिजनों के अनुसार, दोनों कक्षा 8 तक साथ पढ़ते थे। उदयराज उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, ज्योति के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने ज्योति की शादी दूसरे युवक जीतेंद्र वर्मा से कर दी।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया- शुरुआती जांच में यह मामला विवाह से जुड़ी रंजिश का है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments