HomeUttarakhandAlmoraलोधिया से कैंची धाम आए श्रद्धालु का गुम हुआ बैग, पुलिस ने...

लोधिया से कैंची धाम आए श्रद्धालु का गुम हुआ बैग, पुलिस ने ढूंढ कर सौंपा

ADVERTISEMENTS

⏩ बैग में थे जरूरी दस्तावेज, रूपये व आवश्यक सामान

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

कैंची धाम मेले में आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु का गुम हुआ बैग वहां तैनात पुलिस ने सुरक्षित सौंप दिया है। इस बैग में उनके तमाम जरूरी दस्तावेज, रूपये और जरूरी सामान था।

जानकारी के अनुसार भवाली स्थित कैंची धाम मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु चंदन सिंह अधिकारी, निवासी कलसिया लोधिया, अल्मोड़ा उम्र 68 वर्ष का जरूरी दस्तावेजों, रूपयों एवं सामानों से भरा बैग कैंची मेला परिसर में कहीं खो गया था। जिसकी सूचना उनके द्वारा कैंची मेला परिसर में बनाए गए अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र मे दी गई।

पुलिस कर्मी द्वारा संपूर्ण मेला परिसर में ढूंढ-खोज कर उक्त व्यक्ति का जरूरी सामानों से भरा बैग सादे वस्त्रों में लगे पुलिस टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल प्रशिक्षित प्रकाश बिष्ट, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र दानू, आरक्षी अरविंद बिष्ट एवं आरक्षी भानु प्रताप ओली द्वारा रिकवर कर बैग स्वामी के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ बैग पाकर उनके द्वारा मुस्कुराते हुए नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

रामगढ़, नथुवाखान, मुक्तेश्वर सहित इन चयनित पर्यटक स्थलों पर बनेंगे हैलीपैड

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments