अल्मोड़ा। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा—अर्चना की। शिव मंदिर बेतालेश्वर धाम में काफी संख्या में श्रद्धालुजनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। प्रात:काल भक्तगण मंदिर पहुंचे। कोरोना काल की वजह से पूरी तरह सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए और मुंह में मॉस्क लगाकर पंक्ति में कतारबद्ध होकर भगवान शिव के दर्शन किए गए। इस आयोजन में बेतालेश्वर मंदिर समिति ने पूरा सहयोग दिया। महंत कैलाश गिरी महाराज द्वारा सभी भक्तजनों की खुशहाली व सुख—समृद्धि की कामना की गई। व्यवस्था बनाने में समिति के कोषाध्यक्ष अभय साह ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।