अल्मोड़ा : भारतीय सेना के जांबाज अफसर बने काफलीखेत के लोकेश बिष्ट

✍️ CDS चयन के बाद IMA Dehradun से किया Pass out अल्मोड़ा: ब्लॉक भैसियाछाना के ग्राम काफलीखेत निवासी लोकेश बिष्ट ने क्षेत्र का नाम रोशन…

भारतीय सेना के जांबाज अफसर बने काफलीखेत के लोकेश बिष्ट

✍️ CDS चयन के बाद IMA Dehradun से किया Pass out

अल्मोड़ा: ब्लॉक भैसियाछाना के ग्राम काफलीखेत निवासी लोकेश बिष्ट ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 18 माह पहले सीडीएस में चयन के बाद आज उन्होंने आईएमए देहरादून से पास आउट कर लिया है। इससे पूर्व सीडीएस में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 15 वीं रैंक प्राप्त की थी।

उल्लेखनीय है कि मूल रूप से ब्लॉक भैसियाछाना के ग्राम काफलीखेत जमराड़ी निवासी लोकेश बिष्ट पुत्र केशर सिंह बिष्ट का चयन 18 माह पहले सीडीएस में हुआ था। लोकेश बिष्ट के पिता जनपद उधम सिंह नगर में सहायक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता गृहणी हैं।

सेना की पारिवारिक पृष्ठभूमि

लोकेश ने बताया कि उनका परिवार सेना से जुड़ा हुआ है। उनके दो ताऊ भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। लोकेश ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा से प्राप्त करने के बाद दिल्ली विश्व विद्यालय से बीएससी आनर्स गणित विषय से उत्तीर्ण किया है।

पूर्वी पोखरखाली रह रहा परिवार

बताया कि 6 जनवरी 2023 को उन्हें आइएमए देहरादून (IMA Dehradun) में ज्वाइन किया था। लोकेश का परिवार वर्तमान में पूर्वी पोखरखाली अल्मोड़ा में निवासरत है। आज लोकेश देहरादून आईएमए से पास आउट हो गये हैं। उन्हें Commissioned in 8 Jat regiment मिला हुआ है।

लोकेश की इस उपलब्धि पर उनकी 93 वर्षीय दादी गंगा देवी व भैसियाछाना/नगर क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *