HomeUttarakhandLok Sabha Elections 2024: कम मतदान दर वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान,...

Lok Sabha Elections 2024: कम मतदान दर वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान, मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अनूठे कार्यक्रम होंगे

ADVERTISEMENTS

Lok Sabha Elections 2024: 2019 के लोकसभा चुनाव में जिले के 64 मतदान स्थलों पर 50 फीसदी से कम मतदान हुआ. इस बार SVEEP इन मतदेय स्थलों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर दे रहा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

लोगों को जागरूक करने के लिए युवा रैलियां, नुक्कड़ नाटक, शपथ ग्रहण कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जा रहा है। चुनाव आयोग के सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी (SVEEP) कार्यक्रम के तहत युवाओं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक किया जाता है।

इस बार लोकसभा चुनाव से पहले SVEEP नए कार्यक्रम आयोजित करेगा. SVEEP के समन्वयकों ने रणनीति बनाई है कि इस बार युवाओं को मतदान के प्रति आकर्षित करने के लिए जिले में पतंग महोत्सव (पतंगबाजी), युवाओं की बाइक रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

इससे पहले SVEEP खेल विभाग के सहयोग से युवाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। SVEEP के जिला समन्वयक सुरेश अधिकारी ने बताया कि जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं.

युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य भर में खेलों का आयोजन किया जाएगा
लोकसभा चुनाव में नए मतदाताओं को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए अब प्रदेश भर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने खेल निदेशक के साथ अधिकारियों की बैठक की है.

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि खेल कैलेंडर जारी होने के बाद जिले में मतदान जागरूकता के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

50 प्रतिशत से कम मतदान वाले मतदेय स्थलों की संख्या

असेंबली संख्या
भीमताल-36
नैनीताल – 20
कालाढूंगी – 02
रामनगर – 02
हलद्वानी-04

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments