HomeUttarakhandChampawatलोहाघाट न्यूज : नाराज ग्राम प्रधानों ने अब तक मिले तीन हजार...

लोहाघाट न्यूज : नाराज ग्राम प्रधानों ने अब तक मिले तीन हजार रुपये भी सीएम राहत कोष में देने का लिया निर्णय

लोहाघाट। ग्राम प्रधान संगठन ने सरकार द्वारा पंचायतों को दी गई पहली राहत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से बार बार दावा किया जा रहा है कि क्वारेंटाइन किए गए लोगों की व्यवस्थाओं पर खर्च के लिए सरकार की ओर से प्रधानो के खातों में धनराशि डाली जा रही है लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसी कोई भी धनराशि उन्हें नहीं मिली है। ऐसे में ग्राम प्रधानों को क्वारेंटाइन किए गए लोगों की सेवा के बदले में बदनामी ही मिल रही है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट ने कहा है कि ग्राम प्रधानों ने फैसला लिया है कि अब तक दी गई पहली राहत राशि के तीन हजार रुपये भी मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा दिए जाएं। इस मामले में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें!
Click Now

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments