ब्रेकिंग न्यूज : गुरुग्राम में टिड्डी दल का हमला, गांवों से होते हुए शहर में छाई टिड्डयां

0


गुरुग्राम। गुरु ग्राम में कोरोना के संक्रमण से परेशान लोगों की नींद उड़ाने के लएि अब टिड्डी दल आ धमका है। गुरुग्राम के भीमगढ़ खेड़ी, राजेंद्र पार्क, सूरत नगर, लक्ष्मण विहार, दौलताबाग फ्लाइओवर पर टिड्डियों का दल मंडरा रहा है। फसलों के ऊपर टिड्डी दलों को मंडराते देखकर किसान परेशान हैं और उन्हें भगाने की कोशिशों में लग गए हैं।
शनिवार को टिड्डियों का दल ग्रामीण इलाकों के अलावा शहरी इलाकों में भी पहुंच गया। किसान पटाखे, टिन के डिब्बे बजाकर और धुएं के जरिए टिड्डियों को भगाने की कोशिशों में जुटे हैं। टिड्डी दलों के लगातार हमले से किसान परेशान हैं। टिड्डी दलों के हमले को लेकर जिला प्रशासन ने कोई एडवाइजरी नहीं जारी की है। राजेंद्र पार्क, सेक्टर-5, सूरत नगर, धनवापुर, पालम विवार और मारुती कंपनी के एरिया में भी लाखों की संख्या में टिड्डी दलों ने धावा बोला है।
स्थानीय निवासी खुद ही ताली और तेज आवाज के जरिए टिड्डियों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। एक घंटे से भी अधिक समय से इलाके में टिड्डी दल मंडरा रहे हैं। हवा तेज होने की वजह उनकी रफ्तार और बढ़ गई है। कई इलाकों को उन्होंने पूरी तरह से घेर लिया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS