सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में रामलीला का आयोजन जोर-शोर से चल रहा है। यहां एनटीडी की रामलीला में बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।
रामलीला कमेटी एनटीडी के तत्वाधान में चल रही रामलीला में गत रात्रि धनुष यज्ञ और और प्रशुराम लक्ष्मण संवाद के सुंदर दृश्यों का मंचन हुआ। राम की भूमिका में पायल बिष्ट और लक्ष्मण की भूमिका में चिराग बिष्ट, सीता की भूमिका में पलक बिष्ट, जनक की भूमिका में गिरीश धवन, रावण प्रदीप तिवारी, घमंडी राजा मनीष पांडे, परशुराम वेद प्रकाश तिवारी तथा विश्वामित्र की भूमिका भुवन तिवारी ने निभाई।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।