HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : घर से निकल रास्ता भटक गई नन्ही बच्ची, पुलिस ने...

अल्मोड़ा : घर से निकल रास्ता भटक गई नन्ही बच्ची, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। कभी-कभी छोटे बच्चे कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे परिजन परेशान हो जाया करते हैं। यहां थाना बाजार में एक ऐसा ही वाक्या हुआ। करीब 03 साल की एक नन्ही बच्ची घर पर बिना कुछ बताये अचानक कहीं चल दी।

यह बच्ची घर से निकल तो आई, लेकिन शायद रास्ता भटक गई। फिर इधर-उधर बाजार में घूमने लगी। इस बीच पुलिस कर्मियों की नजर जब उस पर पड़ी तो उसे महिला पुलिस ने अपने संरक्षण में कोतवाली में रख लिया। जिसके बाद ढूंढ-खोज कर बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दरअसल, गत दिवस एक मासूम बच्ची अल्मोड़ा कोतवाली के आगे बाजार में अकेले घूमते हुए मिली। यह बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। जिसे महिला पुलिस कर्मी ने थाने में लाकर अपने संरक्षण रखा। इसके बाद बच्ची के परिजनों की तलाश कर जानकारी जुटाने पर ज्ञात हुआ कि उसके परिजन थाना बाजार निवासी हैं।

जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने में बुलाया। बच्ची के पिता थाने में आये। उनके द्वारा बताया गया की उनकी बेटी घर से बिना बताए निकल आई थी। जब वह नहीं मिली तो वह लोग बहुत चिंतित हो गए थे। जिसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे। बच्ची को सकुशल पाकर उसके पिता बहुत खुश हुए। उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments