HomeAccidentAccident : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में लीसा ट्रक पहाड़ से टकरा दुर्घटनाग्रस्त

Accident : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में लीसा ट्रक पहाड़ से टकरा दुर्घटनाग्रस्त

ADVERTISEMENTS
अचानक हाईवे पर जंगली जानवर आने से हादसा

बागेश्वर के गरुड़ डिपो से उठाया था लीसा

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

बागेश्वर के गरुड़ डिपो से लीसा लेकर हल्द्वानी काठगोदाम डिपो जा रहा था एक लीसा ट्रक यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में क्वारब के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अचानक किसी जंगली जानवर के आने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जान बचाने को चालक वाहन से कूद गया।

लीसा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
लीसा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

अचानक सामने से आ गया जंगली जानवर

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 447 गरुड़ डिपो से लीसा लेकर हल्द्वानी के काठगोदाम डिपो जा रहा था। इस बीच चोपड़ा व क्वारब के बीच में अचानक कोई जंगली जानवर आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और वाहन साइड में पहाड़ी से जा टकराया। जबरदस्त टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर ही पलट गया। हालांकि चालक ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचा ली।

सूचना मिलने पर क्वारब पुलिस के जवान आनंद राणा व एचएसआई गोविंदी टम्टा मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जरूरी जानकारी ली और निरीक्षण किया। बताया गया है कि इस ट्रक को कैलाश सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी गागरीगोल, बैजनाथ चला रहा था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments