HomeBreaking NewsBreaking : चुनाव की सरगर्मियों के बीच यहां बरामद हुई 08 लाख...

Breaking : चुनाव की सरगर्मियों के बीच यहां बरामद हुई 08 लाख से अधिक की शराब

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

जनपद टिहरी गढ़वाल में नरेंद्र नगर थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक ट्रक से 115 पेटी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत साढ़े आठ लाख बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार इस शराब को विधानसभा चुनाव के दौरान खपाने की योजना थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने एक पुख्ता सूचना मिलने पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फकोट में एक ट्रक से शराब की 115 पेटी बरामद हुई। कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शराब चुनाव में खपाने के लिए लाई गई थी, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक बरामद शराब से संबंधित कोई भी दस्तावेज दिखा नहीं पाया। जिसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ शराब की अवैध तस्करी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक मनोज कुमार ढालवाला, मुनिकीरेती का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments