HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: स्विप्ट कार से शराब की तस्करी, 1.60 लाख की शराब पकड़ी

अल्मोड़ा: स्विप्ट कार से शराब की तस्करी, 1.60 लाख की शराब पकड़ी

ADVERTISEMENTS

✍🏾 आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार, कार सीज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: लमगड़ा थानांतर्गत पुलिस ने 01.60 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब पकड़ी है। जिसकी स्विप्ट कार से तस्करी हो रही थी। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार करते हुए कार को सीज कर लिया।

जिले के लमगड़ा थानांतर्गत थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में चले पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम पुभांऊ से करीब 04 किमी आगे भनोली की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार संख्या HR 46 E 9330 को रोककर चेक किया, तो उसके चालक मनोज कुमार पुत्र स्व. गोधन सिंह, निवासी ग्राम पुभांऊ, लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 17 पेटियां बरामद हुईं। बरामद शराब की कीमत 1.60 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर लिया। थाना लमगड़ा में आरोपी के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संतोष तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रदीप रौतेला व संजय कुमार एवं कांस्टेबल अर्जुन लाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments