HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: करंट से लाइनमैन की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा: करंट से लाइनमैन की दर्दनाक मौत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के ताड़ीखेत ब्लाक अंतर्गत बिजली घर में उपनल के तहत कार्यरत एक लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। करंट जबर्दस्त झटके से वह करीब 20 फिट ऊंचे विद्युत पोल से गिर पड़ा। उसे गंभीर अवस्था में राजकीय चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दरअसल ताड़ीखेत में अगल—बगल दो फीडर स्थित हैं। एक से ताड़ीखेत लोकल और दूसरे से चमड़खान क्षेत्र के लिए 11 केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइनें जाती हैं। ताड़ीखेत फीडर की लाइन में कुछ खराबी की शिकायत दूर करने के लिए शटडाउन लिया गया। घटना के मुताबिक ताड़ीखेत बिजली घर में उपनल के तहत तैनात लाइनमैन जयपाल सिंह (36 वर्ष) पुत्र गिरधर सिंह गलती से ताड़ीखेत की विद्युत लाइन के पोल के बजाय चमड़खान ​विद्युत लाइन के पोल पर मरम्मत के लिए चढ़ा। चालू लाइन होने से उसे करंट का जबर्दस्त झटका लगा और वह पोल से नीचे गिरकर लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों की सूचना के बाद चौकी प्रभारी प्रदीप भट्ट सहित बिजली घर के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। लाइनमैन को उपचार के लिए तत्काल राजकीय चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विद्युत वितरण खंड के एसडीओ सौरभ जोशी व अवर अभियंता महिपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। मृतक मूल रूप से नैनीताल जिले के पीरूमदारा का निवासी हैं। यह हादसा गत 28 अक्टूबर की अपरान्ह हुआ।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments