HomeUttarakhandPithoragarhउत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

ADVERTISEMENTS

देहरादून| उत्तराखंड से मानसून की विदाई के साथ वर्षा से राहत मिली है। लेकिन 20 अक्टूबर को प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व बर्फबारी का अनुमान है। वहीं 19 अक्टूबर तक मैदान से पहाड़ तक वर्षा की संभावना नहीं है। बारिश होने से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 19 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने व अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मानसून की विदाई के बाद वर्षा की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। 20 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा व बर्फबारी होने की संभावना है। 21 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उत्तराखंड: यहां पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव, सनसनी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments