HomeUttarakhandNainitalरामनगर न्यूज़ : बंशीधर भगत को पत्र देकर रेल सेवाओं को बहाल...

रामनगर न्यूज़ : बंशीधर भगत को पत्र देकर रेल सेवाओं को बहाल करने की मांग

ADVERTISEMENTSAd

रामनगर। रामनगर नगर से विभिन्न रेल सेवाओं का संचालन रेलवे विभाग द्वारा बंद कर दिए जाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सदस्य गणेश रावत ने एक पत्र देकर रेल सेवाओं को बहाल करवाने की मांग की गई। भाजपा नेता गणेश रावत ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से रेल सेवाएं बहाल करने हेतु अपने स्तर से कार्यवाही करने की मांग उठायी। गौरतलब है कि हाल ही में रेलवे बोर्ड ने रामनगर से हरिद्वार, चंडीगढ़ व मुरादाबाद की ट्रेनों का परिवहन स्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली की एक ट्रेन बंद किये जाने की चर्चा है।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता गणेश रावत ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से इस मामले में हस्तक्षेप करके कुमाऊं व गढ़वाल के प्रवेश द्वार की रेल सेवाओं को फिर से बहाल करवाने का ज्ञापन दिया। गणेश रावत ने रामनगर स्टेशन को उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर की जगह उत्तर रेलवे मुरादाबाद से सम्बद्ध करने की मांग की। बंशीधर भगत ने इस मामले को लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments