रामलीला देख कर लौट रही बालिका झपट पड़ा तेंदुआ, घायल

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो में रामलीला देखकर लौट रही दस साल की बालिका पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। बालिका…

रामलीला देख कर लौट रही बालिका झपट पड़ा तेंदुआ, घायल

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो में रामलीला देखकर लौट रही दस साल की बालिका पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। बालिका को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि 10 साल की मेघा पुत्री जगदीश सिंह निवासी तल्ला बर्धो रामलीला देखकर लौट रही थी। जैसे ही वह नहर के पास पहुंची उसी बीच एक तेंदुए ने उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। घटना रात करीब 12 बजे की है। परिजनों द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ बालिका को घायल कर जंगल को भाग ​गया।

सीएचसी गरमपानी में हुआ उपचार

ग्रामीणों की मदद से मेघा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इधर मल्ला बर्धो के ग्राम प्रधान भुवन सिंह ने बताया कि प्रशासन व वन विभाग की टीम को मामले की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *