दन्या/अल्मोड़ा। यहां दन्या के निकट एनएच पर एक मादा तेंदुआ शावक का शव पड़ा हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि गत रात्रि जंगली सुअर या किसी अन्य तेंदुए के साथ हुए संघर्ष में यह शावक मारा गया हो। आज रविवार को सुबह स्थानीय लोगों ने वन पंचायत आटी के धपोली क्षेत्र में शावक मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सरपंच गिरीश जोशी ने मौके पर पहुंच कर तत्काल वन महकमे के अधिकारियों को इस बावत सूचित किया। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस तेंदुआ शावक की उम्र अनुमानित रूप से पांच से छह माह आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि शावक के कान के पास चोटों के निशान हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।