HomeUttar Pradeshबरेली में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

बरेली में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

ADVERTISEMENTS

बरेली| उत्तर प्रदेश के बरेली में भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने एक लेखपाल को हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की बरेली शाखा के प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि लेखपाल पुरुषोत्तम गंगवार ने स्थानीय ठेकेदार हरीश कुमार राठौर से हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने के लिये 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने बरेली स्थित पीलीभीत बाईपास संजय नगर मोड़ पर 06 हजार रुपये घूस लेते पकड़ लिया।

सिंह ने बताया कि टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना इज्जतनगर में सोमवार देर रात भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। गंगवार को मंगलवार सुबह जेल भेज दिया है।

सीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments