नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान मे बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में लता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रताप भंडारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिदत्त भट्ट तथा गोविंद सिंह भंडारी ने शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक विजय सिंह भी मौजूद रहे। भाषण प्रतियोगिता में लता प्रथम, संजना बिष्ट बिष्ट द्विवतीय व दीपा पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।