HomeUttarakhandNainitalUOU में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक

UOU में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक

ADVERTISEMENTS

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी । उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह तिथि यूजीसी (DEB) के निर्देशों के बाद ही तय की जाती है, इसलिए यह प्रवेश की अंतिम तिथि है।

प्रो. लोहनी ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में जो विद्यार्थी किसी कारणवश अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रवेश नहीं ले पाए, उनके लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एक सुनहरा मौका प्रदान कर रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे समय न गवाएँ और इस सत्र में ऑनलाइन प्रवेश लेकर अपने भविष्य की दिशा तय करें। विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही डिजिटल शिक्षा प्रणाली, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और लचीली शिक्षण व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त करने का उत्कृष्ट विकल्प हैं।

अधिक जानकारी के लिए:

विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uou.ac.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments