HomeUttarakhandDehradunखास खबर: सांसद बलूनी के प्रयासों से अब लैंसडाउन में ही स्थापित...

खास खबर: सांसद बलूनी के प्रयासों से अब लैंसडाउन में ही स्थापित होगा डॉप्लर रडार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने मौसम का पूर्वानुमान बताने वाले उत्तराखंड को आवंटित तीन डॉप्लर रडार के विषय में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से जानकारी ली। मीडिया की एक खबर से सांसद बलूनी के संज्ञान में आया था कि पौड़ी के लैंसडाउन में जिस स्थान पर डॉप्लर रडार को स्थापित होना है वह कैंट बोर्ड की भूमि है और रक्षा मंत्रालय द्वारा अभी तक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है और उक्त डॉप्लर रडार किसी अन्य प्रांत को स्थानांतरित किया जा सकता है। इस संबंध में सांसद बलूनी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मंत्री हर्षवर्धन जी से आज विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय की अनापत्ति से ही उक्त डॉप्लर रडार को लैंसडाउन में स्थापित कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय की सहमति अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। सांसद बलूनी ने आज ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस विषय में चर्चा की और उत्तराखंड जैसे प्राकृतिक आपदा प्रभावित राज्य के लिए मौसम की भविष्यवाणी जानना बहुत आवश्यक बताया। सांसद बलूनी ने कहा कि गत कुछ वर्षों में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में तेजी आई है। रक्षा मंत्री जी ने कहा कि वे रक्षा संपदा मंत्रालय को उक्त अनापत्ति तत्काल निर्गत करने हेतु निर्देशित करेंगे। उत्तराखंड के लिए आवंटित अन्य दो डॉप्लर रडार टिहरी जनपद के सुरकंडा और नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर में स्थापित किये जा रहे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments