HomeCrimeहल्द्वानी ब्रेकिंग : दमुवाढूंगा में गर्भवती किराएदार महिला से मकान मालिक ने...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दमुवाढूंगा में गर्भवती किराएदार महिला से मकान मालिक ने किया बलात्कार, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में किराए पर रह रही यूपी के बदायूं की एक गर्भवती महिला के साथ उसके ही मकान मालिक ने बलात्कार कर दिया। काठगोदाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बदायूं के सिरसा, सिसइयां गौसाई निवाी एक दंपति दमुवाढूंगा में किराए पर रहता है। दो जनवरी को जब पति काम के लिए घर से बाहर गया हुआ था, तो शाम के समय मकान मालिक राजू अकेली महिला के कमरे में जा घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगां जब महिला ने विरोध किया और अपने गर्भवती होने की बात बताई तो राजू ने उसे डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद महिला ने पति के वापस लौटने पर इस पूरे मामले की जानकारी उसे दी। कल महिला और उसका पति शिकायत लेकर काठगोदाम पुलिस थाने पहुंचे और मकान मालिक राजू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत महिला की शिकायत पर कार्रावाई करते हुए आरोपी राजू को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया और जेल भिजवा दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments