HomeUttarakhandNainitalलालकुआं: महिला किराने की दुकान चलाती, असल काम चरस तस्करी निकला

लालकुआं: महिला किराने की दुकान चलाती, असल काम चरस तस्करी निकला

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | चरस तस्करी की कमान अब महिलायें भी संभालने लगी है, लालकुआं पुलिस ने ऐसी ही एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला किराने की दुकान चलाती है जिसकी आड़ में असल काम उसका चरस तस्करी का निकला।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

लालकुआं कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 378 ग्राम अवैध चरस एवं 12 हजार 2 सौ रुपए की नगदी के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है आरोप है कि महिला अपने घर पर किनारे खोली गई दुकान की आड़ में नशे का कारोबार कर रही थी।वही पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को लालकुआं पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर इंदिरा नगर प्रथम बिन्दुखत्ता में छापेमारी अभियान चलाया, जहां सड़क किनारे स्थित एक किराने की दुकान पर तलाशी ली तो दुकान चला रही 50 वर्षीय महिला कलावती देवी पत्नी स्व. त्रिलोक सिंह निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिंदुखत्ता को पुलिस ने चरस बेचते गिरफ्तार कर लिया।

वहीं महिला की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 378 ग्राम चरस के अलावा 12 हजार 2 सौ रुपए की नगदी तथा एक तराजू भी बरामद हुआ है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

बताया जा रहा है कि महिला का पुत्र पहले से ही चरस तस्करी के आरोप में जेल में बंद है, वहीं पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि चरस को पहाड़ से लाकर बिन्दुखत्ता और उसके आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम करती है। फिलहाल महिला से आगे की पूछताछ जारी है।

इधर पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता, उपनिरीक्षक रजनी आर्य, कांस्टेबल चन्द्रशेखर, आनन्दपुरी, माया बिष्ट, प्रियंका शाही शामिल रहे।

उत्तराखंड : इन स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां रद्द, जानिए वजह

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments