HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : मौसी के घर रिश्तेदारी में आया युवक पड़ोसी की लड़की...

लालकुआं : मौसी के घर रिश्तेदारी में आया युवक पड़ोसी की लड़की को लेकर रफूचक्कर

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। नगर की एक श्रमिक बस्ती में निवास करने वाली किशोरी को दूसरे प्रदेश से मौसी के घर रिश्तेदारी में आया किशोर बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की एक श्रमिक बस्ती में निवास करने वाले परिवार के पड़ोस में उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र से आया किशोर 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर रफूचक्कर हो गया। घटना की सूचना जैसे ही किशोरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने स्थानीय कोतवाली में आकर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने लापता दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

उप निरीक्षक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश से आए किशोर के साथ नगर के एक श्रमिक बस्ती की किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए दोनों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि किशोरी के पड़ोस में ही रहने वाले एक परिवार के घर में उक्त किशोर रिश्तेदारी पर आया था, जो कि किशोरी को लेकर लापता हो गया है पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : Uttarakhand में 0001 VIP Number को एक कारोबारी ने खरीदा – उतनी कीमत में आ जाए नई चमचमाती कार

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments