HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : रात को झोपड़ी में सो रहा था परिवार, तभी...

लालकुआं ब्रेकिंग : रात को झोपड़ी में सो रहा था परिवार, तभी अचानक लगी आग

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत वीआईपी गेट समीप झोपडपट्टी निवासी विद्यार्थी सिंह की झोपडी में देर रात मोमबत्ती से आग लग गई जिससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय घर से सभी सदस्य सो रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां मिली जानकारी के मुताबिक वीआईपी गेट समीप झोपडपट्टी निवासी विद्यार्थी सिंह पुत्र राम प्रसाद कि झोपड़ी में गुरुवार रात लगभग 12 बजे मोमबत्ती से आग लग गई जब आग लपटें बाहर निकलने लगीं तब जाकर परीजनों की नींद खुली शोर सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा होकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे लेकिन तब तक झोपड़ी में रखे 15 हजार रुपए की नगदी, इनवर्टर, कपड़ें, राशन सहित 65 हजार रूपये का सामान जलकर राख हो गया।

इधर पीड़ित विद्यार्थी सिंह ने बताया कि आग से झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया अब परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा पीड़ित विद्यार्थी सिंह ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि मौके पर क्षेत्रीय पटवारी मनोज रावत को भेज गया है। क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।

इधर युवा भाजपा नेता विपिन राजभर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रदेश सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है।

पृथ्वी पर यह स्वर्ग है – विश्व प्रसिद्ध धरोहर पर्यटकों के लिए खुली ‘फूलों की घाटी’, देखें तस्वीरें

चंपावत उपचुनाव के फाइनल नतीजे : सीएम धामी ने 55025 मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments