HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : छात्रा इंटर में दो बार फेल हुई, परिजनों से झूठ...

लालकुआं : छात्रा इंटर में दो बार फेल हुई, परिजनों से झूठ बोला फिर उठा लिया आत्मघाती कदम

लालकुआं | यहां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दीना हल्दूचौड़ निवासी 19 वर्षीय छात्रा ने परीक्षा में दो बार फेल होने पर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार दीना हल्दूचौड़ निवासी सतपाल सिंह गंगवार टनकपुर में नौकरी करते हैं। उनकी 19 वर्षीय बेटी कोमल इंटर की परीक्षा में दूसरी बार फेल हो गई। जब इंटर का रिजल्ट आया तो उसने अपने पापा को फोन करके बताया कि वह पास हो गई है। परिवार वालों के अनुसार वह सहमी-सहमी रहने लगी। पापा से झूठ बोलने के डर से उसने 29 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया।

उसकी तबियत बिगड़ी तो उसने अपनी मां को बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। वह इंटर में फेल हो गई थी। पापा से उसने झूठ बोला है। आनन फानन में परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments