HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज : कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़ | लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत कारवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

यहां बिंदुखत्ता चौकी क्षेत्र में पुलिस ने कच्ची शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 80 पाउच के साथ बिंदुखत्ता निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया है। इधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशा उन्मूल अभियान के दौरान बिंदुखत्ता चौकी क्षेत्र के चोराघाट स्थित रावतनगर प्रथम में चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति उक्त क्षेत्र में कच्ची शराब बेच रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की इस दौरान विंसन उरांव पुत्र रामजीत निवासी रावतनगर प्रथम बिंदुखत्ता कच्ची शराब बेचता मिला जिसे पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 80 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर पुलिस टीम में बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर, कांस्टेबल कमल बिष्ट, विरेन्द्र रौतेला मौजूद रहे।

हल्द्वानी: डहरिया-धानमिल सड़क के पुनर्निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments