HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : 8 जुलाई को बंद रहेगा शांतिपुरी फाटक, इन गाड़ियों का...

लालकुआं : 8 जुलाई को बंद रहेगा शांतिपुरी फाटक, इन गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग

ADVERTISEMENTS

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल पर मकरंपुर-घटपुरी रेलखंड के मध्य समपार सं. 265/सी पर सीमित ऊंचाई वाले पुल के निर्माण हेतु 8 जुलाई, 2022 को 10:45 बजे से 16:15 बजे तक ब्लॉक दिया जायेगा। जिस कारण 08 जुलाई 2022 को गाड़ियों का संचालन निम्नवत किया जायेगा।

इसके अलावा इज्जतनगर मंडल पर पंतनगर-लालकुआं स्टेशनों के मध्य किमी सं. 56/2-3 पर स्थित समपार संख्या 46 स्पेशल (शांतिपुरी फाटक) को सावधिक ओवर हालिंग एवं रेल पथ मरम्मत हेतु 8 जुलाई, 2022 को प्रातः 06 बजे से सायं 06 तक बंद रहेगा।

उक्त समपार का वैकल्पिक मार्ग गोल गेट पर स्थित समपार सं. 47/सी से होगा। सड़क उपयोगकर्ताओं को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।

रि-शिड्यूलिंग

1- गाड़ी सं. 05370 लालकुआं-कासगंज को लालकुआं से 120 मिनट रि-शिड्यूल्ड करके चलाया जाएगा।

  1. गाड़ी सं. 05423 कासगंज-भरतपुर को कासगंज से 60 मिनट रि-शिड्यूल्ड करके चलाया जाएगा।
  2. गाड़ी सं. 05336 कासगंज-काशीपुर को कासगंज से 60 मिनट रि-शिड्यूल्ड करके चलाया जाएगा।

शार्ट ओरिजनेटिंग

05337 कासगंज-बरेली सिटी को मकरंदपुर से शार्ट ओरिजनेटिंग करके चलाया जाएगा अर्थात गाड़ी सं. 05337 कासगंज से मकरंदपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments