HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : ITBP के रिटायर्ड जवान को कार ने मारी जोरदार टक्कर,...

लालकुआं : ITBP के रिटायर्ड जवान को कार ने मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी/लालकुआं | जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का है। यहां दूध लेने जा रहे आईटीबीपी के रिटायर्ड जवान को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रिटायर्ड जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली अस्पताल रेफर किया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना 17 फरवरी की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि लालकुआं स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत जवान आनंद पांडे जो कि नारायणपुरम बबूर गुम्टी हल्दूचौड़ में निवास करते हैं। मॉर्निंग वॉक करते हुए दूध लेने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज स्पीड स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल जवान को ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला ने स्थानीय लोगों की मदद से डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया।

आनंद पांडे की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो अब सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रिटायर्ड जवान सुबह हाथ में डिब्बा लेकर दूध लेने जा रहा है। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि- दुर्घटना का मामला सामने आया है। अभी तक परिवार वालों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबर (उत्तराखंड) : कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments