HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : जुआरियों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी, 9 गिरफ्तार...

लालकुआं : जुआरियों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी, 9 गिरफ्तार – 16680 रुपए बरामद

लालकुआं। पुलिस जुआरियों की अच्छी दिवाली मना रही है, पुलिस का लगातार जुआरियों के खिलाफ अभियान जारी है, यहां लालकुआं कोतवाली निकटवर्ती बिन्दुखत्ता क्षेत्र के खुरियाखत्ता में कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 16680 रुपए व ताश की गड्डी बरामद हुई है।

बताते चले कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देशन में जिलेभर में इन दिनों जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है, इसी के चलते कोतवाली पुलिस ने बिन्दुखत्ता गांव खुरियाखत्ता स्थित झोपड़ी से नौ जुआरियों को पकड़ा।

इधर कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची जहां पुलिस झोपड़ी में जुआ खेल रहे लोगों को रंगेहाथों पकड़ लिया उनके पास से 16680 रुपए बरामद किए गए।

Haldwani : जीतपुर नेगी में शराब तस्कर के घर महिलाओं का जमावड़ा, मौके पर पकड़ी शराब…

इधर पुलिस पुछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम मोहन सिंह नेगी, पदम सिंह मेहरा, खड़क सिंह, ईश्वर सिंह नेगी, नंदा बल्लभ, मान सिंह, उमेश सिंह मेहरा, महिपाल सिंह पाड़ा, इंद्र सिंह धनिक निवासी बिन्दुखत्ता बताया। वहीं पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल संजय कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश पुरी, उपनिरीक्षक मनोज चौधरी, कमल बिष्ट, दयाल नाथ, राजेश कुमार, राजेंद्र मेहर, बारु सिंह मौजूद थे।

Haldwani : यहां हाथी के हमले में महिला की मौत

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments