HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : अब होगा मुकाबला - पवन चौहान ने नहीं लिया नामांकन...

लालकुआं : अब होगा मुकाबला – पवन चौहान ने नहीं लिया नामांकन वापस

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार भाजपा से बागी हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने अपना नामांकन वापस ना लेकर भाजपा को बड़ा झटका दिया है, वहीं पवन चौहान को आज चुनाव चिन्ह कप प्लेट भी मिल गया जिसके बाद आयोजित प्रेसवार्ता में पवन चौहान ने कहा कि भाजपा आलाकमान ने पूर्व में भाजपा से बागी हुए व्यक्ति को टिकट देकर सभी कार्यकर्ताओं का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि जनता इसका मुंह तोड़ जवाब देगी, उन्होंने कहा कि उन्हें मनाने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे संपर्क किया है, लेकिन उन्होंने पहले ही चुनाव लड़ने का बना रखा था उन्होंने कहा कि जनता के मिल रहे अपार समर्थन चलते उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है और जनता ही उन्हें जीताकर विधानसभा भेजेगी।

उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत से है ना कि भाजपा प्रत्याशी से उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में दूर-दूर तक नहीं है जनता उनके साथ है वे ही चुनाव जीतकर विधानसभा जायेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments