HomeBreaking Newsलालकुआं में कांग्रेस को झटका - अब कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष भाजपा...

लालकुआं में कांग्रेस को झटका – अब कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल

लालकुआं। राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में दलबदल का सिलसिला जारी है। कभी कांग्रेस भाजपा में शामिल होते हैं तो कभी भाजपा वाले कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीति को लेकर उठापठक का दौर भी जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज भाजपा के दिग्गज नेता ललित आर्य ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की। तो वहीं कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने भी कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। लालकुआं में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका जब लालकुंआ नगर कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र जीत सिंह और पार्षद डेविड ने थामा भाजपा का दामन

दरअसल, अनिल कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और मोदी जी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, धन सिंह बिष्ट, कमलेश चंदोला, विनोद श्रीवास्तव, हरीश नैनवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा ने उत्तराखंड की तकदीर तो नहीं, सिर्फ सीएम बदले : सुरजेवाला

हल्द्वानी : काठगोदाम में महिला ने पंखे से लटककर लगाई फांसी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments