HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : 11वीं बार दुग्ध संघ संचालक मंडल के निर्विरोध सदस्य चुने...

लालकुआं : 11वीं बार दुग्ध संघ संचालक मंडल के निर्विरोध सदस्य चुने गए मुकेश बोरा

ADVERTISEMENTS

लालकुआं | नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा ऐसे निर्विरोध संचालक मंडल के सदस्य निर्वाचित हुए हैं जो कि लगातार 11वीं बार दुग्ध संघ संचालक मंडल के निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं।

पिछले कई बार से निर्विरोध संचालक मंडल के सदस्य चुने गए मुकेश बोरा इस बार भी निर्विरोध ही चुने गए हैं, सबसे पहले 1999 में मुकेश बोरा निर्विरोध संचालक मंडल के सदस्य चुने गए और उस दौरान दिग्गज कांग्रेसी नेता ज्ञान सिंह गुसाई से मात्र एक वोट से अध्यक्ष पद पर मात खा गए थे, इसके बाद 2001 में संचालक मंडल के निर्विरोध सदस्य बने, फिर 2006, 2008, 2009 और 2012 में भी निर्विरोध ही संचालक मंडल के सदस्य चुने गए।

वर्ष 2013 में मुकेश बोरा पहली बार दुग्ध संघ संचालक मंडल के सदस्य के लिए चुनाव लड़े और उस चुनाव में भी वह विजयी हुए, उसके बाद पुनः 2017 में बने तथा 2018 में निर्विरोध संचालक मंडल का सदस्य बनने के साथ-साथ अध्यक्ष पद पर भी निर्वाचित हुए तथा इस बार 2024 में भी निर्विरोध ही संचालक मंडल के सदस्य बने हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments